शिंदे सरकार में मंत्री बनवाने की एवज में मांगे 100 करोड़

तीन चार विधायकों को दी ऑफर चार गिरफ्तार

मुंबई ।कई बार इस तरह की खबरें चर्चा में रही है और राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा कई बार सुनी गई है कि पैसा हो तो आपको राज्य सभा सदस्य बनवा सकते हैं, उपराज्यपाल बनवा सकते हैं, राज्यपाल बनवा सकते हैं। केंद्र हो, या राज्य सरकार आपका मंत्रिमंडल में स्थान पक्का। राज्यसभा सदस्य बनने के लिए आपको 100 करोड़ का खर्च करना पड़ेगा और राज्यपाल बनने के लिए भी इतनी ही रकम आपको देनी पड़ेगी। इस तरह का वादा करने वाली इस रैकेट को सीबीआई ने पकड़ा है। सीबीआई टीम पिछले कई दिनों से इस पर नजर गड़ाए रही थी आखिरकार 4 आरोपियों को सिगरेट इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

चारों आरोपी मुंबई के

सीबीआई की गिरफ्त में आए चारों आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं ।इनमें कोल्हापुर जिले के हटकनंगले निवासी रियाज अल्लाह बख्श शेख, ठाणे के रहने वाले योगेश मधुकर कुलकर्णी, मुंबई में नागपाडा के रहने वाले सागर विकास संगवई और जफर अहमद राशिद अहमद उस्मानी के रूप में हुई है । पुलिस ने बताया कि मुंबई के विधायक के निजी सचिव के पास 17 जुलाई को रियाज नाम के व्यक्ति का फोन आया था और इसमें विधायक को मंत्री बनाने के लिए पैसों की डिमांड की थी। शिंदे सरकार में मंत्री बनाने की बात कर रहा था। इस पर विधायक ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर यह खुलासा हुआ। सीबीआई गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जांच कर रही है, कि इसमें में और कितने लोग शामिल हैं और कितने लोगों से वह पैसा ठग चुके हैं।

पैसे के लेनदेन से पहले पकड़े गए

सीबीआई टीम ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है फ़िलहाल 100 करोड़ में सौदा करने की बात सामने आई है हालांकि पैसों का लेन देन नहीं हुआ था। लेकिन गिरोह के सदस्य लोगों राज्यसभा सदस्य बनाने राज्यपाल बनाने और राज्य और केंद्र में मंत्री बनाने के नाम पर आयोग में सदस्य बनाने के नाम पर ठगी करते थे।

शिंदे सरकार में मंत्री बनाने का दिया ऑफर

चारों आरोपियों ने भाजपा के एक विधायक को शिंदे सरकार में मंत्री पद दिलाने की एवज में 100 करोड़ रुपए मांगे थे ।पुलिस की क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में मंत्री पद के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने तीन से चार विधायकों के सामने यह पेशकश रखी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.