सुमेरपुर। प्रतिपक्ष नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया शनिवार को तखतगढ़ सुमेरपुर रोड स्थित चातुर्मास स्थल सूरजकुंड धाम कुंभलगढ़ के गादीपति श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में 108 संतों का ऐतिहासिक चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल हुए। कटारिया ने कुंभलगढ़ के गादीपति अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज सहित 108 संतों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कटारिया ने कहा इतने संतों का आशीर्वाद मिलना एक सौभाग्य की बात है।

मीडिया से हुए रूबरू

इस मौके पर कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा प्रदेश में अपराध का ग्राफ एक नंबर पर आ गया है मेरे कार्यकाल में चार नंबर पर था। वह बढ़कर अब एक नंबर पर आ गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी दावा कर रहे हैं कि आधे मुकदमे जुटे हैं। मैं उनको इस बात का साधुवाद देता हूं। केंद्रीय नेतृत्व जो निर्देश देंगे उनके राज में चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा में ऐसी कोई परिपाटी नहीं है । इस मौके पर कटारिया का चातुर्मास कमेटी ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कानून व्यवस्था में सुमेरपुर थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी,सांडेराव थाना अधिकारी सरजीत मलिक, तखतगढ़ थाना अधिकारी जित सिंह, कुंदन सिंह समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चातुर्मास स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटारिया का माला व साफा व दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया है। वही चातुर्मास कमेटी के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष ने कटारिया को माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया है।

चातुर्मास कमेटी ने किया कि कटारिया का स्वागत

इस मौके पर =चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल रांकावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष चंदन गांधी,
महामंत्री दिनेश कुमावत, व्यापारी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चांदोरा, व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष विनोद सोलंकी, पंचायत समिति सदस्य कुंदन सिंह राठौड़, शिवराज सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष चंदन गांधी, लक्ष्मण कुमार ‌घांची, पार्षद सुरेश कुमार सुथार, पार्षद राजेश कुमावत,समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.