नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्गविजय सिंह कल नामांकन भरेंगे। उऩ्होंने कहा कि वे कल अपना पर्चा भरेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने जा रहे है। वहीं शशि थरुर ने शुक्रवार को नामांकन करने की बात कही है। थरुर ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है मैं शुक्रवार को पर्चा भरुंगा।