सुमेरपुर ( अरविंद जोशी) राजस्थान सरकार के विकास की आंधी में पिछले चार सालो में तखतगढ नगर को जो अनुपम सौगाते मिली है, इससे पूर्व शायद इतना किसी भी सरकार ने नही दिया।
जी हाँ हम बात कर रहे है सुबे के महानायक, जन जन के प्रिय नेता अशोक गहलोत की इस महान नेता के दिमागी उपज की जितनी तारीफ करे उनके लिए शब्द भी नही है, अशोक गहलोत राजस्थान प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए पिछले दो कार्यकालो में भी प्रशासन शहरो के संग अभियान एवं प्रशासन गांवो के संग अभियान चलाकर प्रदेश वासियो के रेवेन्यु सम्बन्धित वर्षो से लम्बित समस्याओ का निराकरण शिविर स्थल पर ही किये गये थे।
एवं इस बार भी गहलोत ने अपना चार साल बेमिसाल शासन चलाते हुए जो प्रदेश वासियो के लिए महत्त्वाकांक्षी योजनाए लाकर राजस्थान प्रदेश की जनता के वारे-न्यारे कर दिए है।

राजस्थान सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाए धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित है जिसका हर आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। तखतगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी, पालिका अध्यक्ष ललित राकांवत, उपाध्यक्ष मनोज नामा और सभी स्थानीय पार्षदों चेयरमैन और नगर पालिका स्टाफ सरकार की योजनाओं जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इसी कडी में इन चार सालो में तखतगढ नगर को माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो सौगाते दी है वो निम्नांकित है।
● तखतगढ नगर में वर्षो से लम्बित मांग उप तहसील कार्यालय खोले जाने की मांग को पुरा किया।

● तखतगढ नगर सहित आस-पास की बालिकाओ के उच्च शिक्षा के सपनो को साकार करने के उद्देश्य से कन्या महाविद्यालय की शानदार सौगात

● पिछले पांच सालो से बिना रुग्ण वाहिनी से मरीजो को हो रही परेशानियो से निजात देते हुए मरीजो की सेवार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ में रुग्ण वाहिनी की कमी को पूर्ण किया।

● राजस्थान सरकार के बजट से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इंटरलाॅकिंग वर्क सहित स्टाफ क्वार्टर एवं अन्य विकास के कार्य प्रगति पर

● तखतगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट स्थापित करवाया

● पालिका कार्यालय तखतगढ में बडा दमकल वाहन उपलब्ध हुआ।

● राजस्थान प्रदेश बजट सत्र 2021-22 में तखतगढ नगरीय क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सडको के नवीकरण हेतु 4 करोड का बजट आंवटित, नगरीय क्षेत्र में सडको के निर्माण का कार्य प्रगति पर चल रहा है।

●पालिका क्षेत्र में नगरीय कचरा प्रबंधन के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने हेतु बजट आंवटन

● प्रशासन शहरो के संग अभियान से सैकडो परिवारो को अपनी आवासीय भुमि का मालिकाना हक पट्टे देकर नगरवासियो को पालिका प्रशासन की झंझटो से मुक्त रखते हुए आसानी से पट्टे देने की योजना से लाभान्वित किया गया।

● तखतगढ नगरीय क्षेत्र के कचरा निस्तारण के लिए 11 लाख 940 रुपये लागत की तीने मशीनरी पालिका तखतगढ को भेजी गई।

● तखतगढ नगर के चहुंओर विकास के कार्य प्रदेश सरकार के बजट से प्रगति पर चल रहे है।
ये है राजस्थान सरकार के मुख्या अशोक गहलोत की तखतगढ नगर को इस सरकार में मिली सभी अनुपम सौगाते, शायद तखतगढ के इतिहास में ऐसा कभी भी हुआ है कि सरकार में सुमेरपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधी ( विधानसभा सदस्य) भी नही है फिर भी बिना भेदभावपूर्ण तखतगढ नगर के विकास की मांगो को पुरा करते रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.